Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो की रोहतक टीम ने 30 हज़ार की रिश्वत लेते जिला कल्याण अधिकारी के ड्राइवर को किया गिरफ्तार

January 30, 2024

हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो की रोहतक टीम ने 30 हज़ार की रिश्वत लेते जिला कल्याण अधिकारी के ड्राइवर को किया गिरफ्तार

इस बारे में जानकारी देते हुए एंटी करप्शन ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने सूचना के आधार पर आरोपी को पकड़ने के लिए जाल बिछाया और उसे रंगे हाथों पकड़ने में बड़ी सफलता हासिल की। आरोपी ड्राइवर प्रदीप कुमार द्वारा जिला कल्याण अधिकारी कार्यालय के माध्यम से चलाई जा रही,

सरकारी योजना ‘अंतरजातीय विवाह शगुन योजना ‘ का लाभ शिकायतकर्ता के रिश्तेदार को देने के बदले में रिश्वत की मांग की जा रही थी। प्राप्त शिकायत के आधार पर आरोपी को पकड़ने के लिए योजना बनाई गई और तथ्यों की जांच पड़ताल करने के बाद आरोपी को ₹30000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया।

यह पूरी कार्यवाही गवाहों के समक्ष पूरी पारदर्शिता बरतते हुए की गई। इस मामले में आरोपी के खिलाफ रोहतक के एंटी करप्शन ब्यूरो पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज करते हुए उसकी गिरफ्तारी की गई है। एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम द्वारा सभी आवश्यक सबूत जुटाते हुए मामले की जांच की जा रही है।

ब्यूरो के प्रवक्ता ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि यदि कोई भी अधिकारी अथवा कर्मचारी सरकारी काम करने की एवज में रिश्वत की मांग करता है तो तुरंत इसकी जानकारी हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो के टोल फ्री नंबर -1800-180-2022 तथा 1064 पर देना सुनिश्चित करें।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें