Site icon Dainik Savera Times

चिकित्सक पोते को विदेश भेजने के नाम पर अधिवक्ता से ऐंठे 19.50 लाख रुपये, दिल्ली की ट्रैवल एजेंसी पर केस दर्ज

सोनीपत से एक ठगी का मामला सामने आ रहा है। यहां चिकित्सक पोते को विदेश भेजने के नाम पर अधिवक्ता से 19.50 लाख रुपये ठगी कर ली गई। बता दें कि अधिवक्ता का पोता व पुत्रवधू नागरिक अस्पताल में चिकित्सक है और बेटा मुरथल विवि में डॉक्टर के पद पर है। ठगे जाने के बाद बेटे के साथ मुरथल विवि में रह रहे वरिष्ठ अधिवक्ता ने दिल्ली की ट्रैवल एजेंसी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया। बताते चले कि इंग्लैंड के लंदन में अच्छे विवि में दाखिला कराने व रहने के लिए वीजा दिलवाने के नाम पर 30 लाख किया था जिसमे से 19.50 लाख रुपये वर्ष 2019 में उनके द्वारा दिए गए थे लेकिन न तो पोते को विदेश बेजा गया और ना ही पैसे वापस दिये गए।

Exit mobile version