Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

सरकार के खिलाफ फिर गरजे सफाई कर्मचारी, अपनी मांगों को लेकर किया झाड़ू प्रदर्शन

September 19, 2023

सरकार के खिलाफ फिर गरजे सफाई कर्मचारी, अपनी मांगों को लेकर किया झाड़ू प्रदर्शन

 

झज्जर: अपनी विभिन्न मांगों को लेकर मंगलवार को एक बार फिर से नगर परिषद के सफाई कर्मचारी यहां सरकार के खिलाफ सडक़ों पर उतरे। हरियाणा सफाई कर्मचारी संघ के आहवान पर किए गए इस प्रदर्शन के दौरान सफाई कर्मचारी अपने हाथों में उलटी झाडू लिए हुए थे। सफाई कर्मचारियों का प्रदर्शन शहर की यादव धर्मशाला से शुरू होकर अम्बेडक़र चौक तक चला।

सफाई कर्मचारियों की मांग हरियाणाभर की सभी पालिकाओं व परिषद में कार्यरत सभी अस्थाई कर्मचारियों को नियमित किए जाने की थी। प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे संघ के प्रधान शिवम चावरिया के अनुसार उन्होंने पिछले साल 19 अक्टूबर से लेकर 29 अक्टूबर तक पूरे हरियाणा में अपनी हड़ताल की थी। उस दौरान सरकार से हुई वार्ता में सभी अस्थाई सफाई कर्मचारियों को नियमित किए जाने पर सहमति बनी थी।

लेकिन सरकार ने केवल 4298 ही अस्थाई सफाई कर्मचारियों को नियमित किए जाने का पत्र जारी किया है। उनकी मांग है प्रदेश की पालिकाओं व परिषदों में कार्यरत सभी अस्थाई सफाई कर्मचारियों को नियमित किया जाए। अन्यथा उनका आंदोलन उग्र होगा और इस दौरान वह भूख हड़ताल भी करेंगे।

 

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें