Last Updated: November 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

अमित शाह की रैली में पहुंचकर गाँवों का हक़ मांगे सरपंच: Naveen Jaihind

January 28, 2023

अमित शाह की रैली में पहुंचकर गाँवों का हक़ मांगे सरपंच: Naveen Jaihind

रोहतक : जसिया गांव में सरपंच एसोसिएशन के सम्मेलन में शिरकत करने पहुंचे नवीन जयहिंद का प्रदेश के सरपंचो ने भव्य स्वागत किया। सरपंचो की सभा में पहुंच कर नवीन जयहिंद ने कहा की हम सरपंचो के साथ है। अगर मनोहर लाल खट्टर प्रदेश के मुखिया है तो हर एक सरपंच अपने गाँव  का मुख्यमंत्री है। इस सरकार ने सरपंचो को चोर बता कर जो ई – टेंडरिंग की प्रथा लागू की है वो ग्रामीण आँचल के लोगों का अपमान है।

जयहिंद ने कहा की सरकार यही योजना खुद के मंत्री और विधायकों पर क्यों लागू नहीं करती। वैसे ही राइट तो रिकॉल को पहले  प्रदेश के  मंत्री मुख्यमंत्री पर लागू किया जाए तब सरपंच इसका विरोध करे तो बताना। जयहिंद ने अमित शाह की रैली को लेकर विपक्ष को खुला चैलेन्ज करते हुए कहा कि यदि किसी  विपक्ष के  नेता में हिम्मत है तो विपक्ष का कोई भी नेता चाहे वो पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंदर सिंह हुड्डा ही क्यों ना हो गोहाना पहुंच कर अमित शाह की  रैली का  विरोध करे ऐसा करने वाले  किसी भी नेता को जयहिंद की तरफ से 1 लाख रुपए का  इनाम दिया जायेगा।

जयहिंद ने  मंच से कहा कि एक  सरपंच एक लाख के बराबर है इसलिए कोई भी अपना हक़ लेने से पीछे मत हटो। ये जनता की लड़ाई है जिसे सरपंच लड़ रहे है। इसलिए जेल जाने से नहीं डरना चाहिए। ना ही अपनी इस लड़ाई को रोकना चाहिए। सरकार ने सरपंचो के लिए 2 लाख का बजट तय किया है, लेकिन 2 लाख में एक बाथरूम तक नहीं बनता तो  सरपंच कहा से  गाँवों का विकास करेंगे। सरकार पर निशाना साधते हुए नवीन जयहिंद ने कहा कि पहले ही सरकार  गांवों के विकास को  पौने 2 साल तक रोक चुकी है। सरकार उन पौने दो सालो के पैसे का हिसाब दे की वो सरकार ने गाँवो के किन विकास कार्यो पर खर्च करे।  जयहिंद ने सरपंचो की  बात रखते हुए कहा कि गाँवो में अगर किसी का बीपीएल कार्ड कटा है तो वो सरपंच के पास जाएगा ना की सरकार के। सरकार तो  सिर्फ  जनता के  कार्ड और पेंशन काटने का काम कर रही है लेकिन उसका अंजाम  सरपंचो को  भुगतना पड़ रहा है। .

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें