Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

सर्व समाज सेना ने शुरू किया ‘कूड़ा निकासी,स्वच्छ छोटी काशी’ अभियान

September 27, 2023

सर्व समाज सेना ने शुरू किया ‘कूड़ा निकासी,स्वच्छ छोटी काशी’ अभियान

भिवानी: सोमवार को सर्व समाज सेना ने अनाज मंडी से कूड़ा निकासी स्वच्छ छोटी काशी अभियान की शुरुआत की । इस दौरान सर्व समाज सेना के अध्यक्ष श्याम सुंदर शर्मा ने अपनी सौ सदस्यों की टीम के साथ अनाज मंडी के विभिन्न चौक चौराहों से गंदगी उठाई। कार्यक्रम की अध्यक्षता महंत अशोक गिरी महाराज ने की. उन्होंने कहा कि शहर की सफाई व्यवस्था के प्रति सामाजिक संस्थाएं गंभीर होने पर छोटी काशी चमकने लगेगी।

सर्व समाज सेना के इस अभियान के लिए अध्यक्ष श्याम सुंदर शर्मा व मीडिया प्रवक्ता प्रमोद पुनिया को बधाई दी। वहीं, सर्व समाज सेना के अध्यक्ष श्याम सुंदर शर्मा ने कहा कि लोगों का इसी तरह से सहयोग मिलता रहा तो गांधी जयंती(दो अक्टूबर तक) तक शहर के किसी भी कोने में कचरे का ढेर नहीं रहने दिया जाएगा। इस दौरान सर्व समाज सेना की तरफ से पांच ट्रैक्टर, एक जेसीबी व सौ के आसपास कर्मचारी मौजूद रहे। उन्होंने शहर के जिस भी इलाके में कचरा व गंदगी नजर आई। उन्होंने उसी इलाके में अभियान चलाकर शहर को साफ व सुथरा किया।

 

 

 

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें