Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

सावन की शुरुआत हुई बारिश के साथ, तेज बरसात से लोगों को मिली गर्मी से राहत, लोगों ने जमकर उठाया लुत्फ

July 22, 2024

सावन की शुरुआत हुई बारिश के साथ, तेज बरसात से लोगों को मिली गर्मी से राहत, लोगों ने जमकर उठाया लुत्फ

झज्जर: आज से सावन माह की शुरुआत हो गई है और सावन की शुरुआत के साथ ही राजधानी दिल्ली एनसीआर समेत हरियाणा के विभिन्न जिलों में जोरदार बरसात शुरू हो गई है । बहादुरगढ़ में तेज गरज और चमक के साथ मेघ जमकर बरसात कर रहे हैं। तेज बरसात के चलते लोगों को भीषण गर्मी से काफी राहत मिली है।

तो वहीं दूसरी तरफ सड़कों पर जल भराव की वजह से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सावन महीने की पहली बरसात का स्थानीय लोगों ने जमकर लुत्फ उठा रहे हैं। बरसात का आनंद ले रहे लोगों ने भगवान भोलेनाथ का जयकारा भी लगाया। आपको बता दे कि पिछले लंबे समय से भीषण गर्मी और उमस के चलते आम लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था।

सोमवार की दोपहर को तेज बरसात के चलते लोगों को भीषण गर्मी से तो निजात मिल गई लेकिन बहादुरगढ़ के लोगों के लिए यह तेज बरसात आफत बनकर आई है। शहर के झज्जर रोड, झील वाला मोहल्ला, छोटू राम नगर और देव नगर समेत आधा दर्जन से ज्यादा कालोनियों में जल भराव की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। वही मौसम विभाग की माने तो आने वाले कुछ दिनों तक इसी तरह का मौसम बने रहने की संभावना है।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें