Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

स्कूल बस हादसा : पीड़ित परिवारों को न्याय दिलाने के लिए ग्रामीणो ने SDM को सौंपा ज्ञापन

May 14, 2024

स्कूल बस हादसा : पीड़ित परिवारों को न्याय दिलाने के लिए ग्रामीणो ने SDM को सौंपा ज्ञापन

महेंद्रगढ़: 11 अप्रैल को एक निजी स्कूल बस हादसे में हुई छह छात्रों की मौत के मामले में आज लघु सचिवालय महेंद्रगढ़ में कनीना खंड के समाजसेवियों ओर ग्रामीणो ने पीड़ित परिवारों को न्याय दिलाने के लिए एसडीएम संजीव कुमार को जिला उपायुक्त के नाम एक ज्ञापन सौपा है।

एसडीएम संजीव कुमार को सौंपे गए ज्ञापन में बताया गया है कि हादसे की सीटिंग जज से जांच, बचे हुए एक आरोपी को गिरफ्तार, पीडित परिवार को एक-एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता, घायलों को 50-50 लाख रुपये की राशि, मृतक परिवार को सरकारी नौकरी और पूरी उम्र फ्री चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करवाऐ जाने जैसे छह प्रस्ताव पारित कि गए हैं। साथ यह भी चेतावनी दी गई कि अगर 17 मई तक पीडि़त परिवारों को न्याय नहीं दिया गया तो 20 मई को उपमंडल अधिकारी नागरिक के कार्यालय का घेराव किया जाएगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें