हरियाणा के नूंह का एक निजी स्कूल विद्यार्थियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रहा है। मामला सामने तब आया जब पैसों के लालच में स्कूल प्रिंसिपल ने 2 युवकों को जेल में फर्जी परीक्षार्थी के नाम पर पुलिस को पकड़वा दिया। स्कूल प्रिंसिपल ने पहले पास होने का लालच दे पैसे मांगे थे।
माउंट अरावली पब्लिक स्कूल के प्रिंसिपल और स्कूल स्टॉफ ने छात्र से उसे अच्छे अंक से पास करने के लिए 20000 रुपए मांगे। जब छात्र ने पैसे देने से मना कर दिया तो छात्र को और छात्र के भाई को फर्जी परीक्षार्थी बता कर पुलिस के हवाले कर जेल भिजवा दिया।
पीड़ित पिता के दोनों बेटे इस वक्त जेल में बंद है। जिसके लिए पीड़ित ने सीएम विंडो, नूंह एसपी और नूंह शहर थाना पुलिस को शिकायत दी है। पीड़ित ने शिकायत देते हुए स्कूल प्रिंसिपल और स्टाफ के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
शिकायतकर्ता पीड़ित सूडाका निवासी जमील ने बताया कि उसका बेटा फैजान इस बार बोर्ड की परीक्षा देने वाला था। हरियाणा ओपन बोर्ड का सेंटर माउंट अरावली पब्लिक स्कूल में पड़ा था। 3 मार्च को जब बेटा परीक्षा के लिए सेंटर पर गया तो, स्कूल प्रिंसिपल ने उसे सुझाव दिया कि वह पास होने के लिए 20 हजार की रकम दे दे, और वह पास हो जाएगा। स्कूल प्रधानाध्यापक उसकी जगह किसी अन्य से परीक्षा दिलवा देंगे।
जब जिशान ने पैसे देने से मना किया, तो प्रिंसिपल ने भविष्य बर्बाद करने की धमकी दे डाली। जिसके बाद अगली परीक्षा के दिन फैजान अपने भाई जिशान को लेकर परीक्षा स्थल पर पहुंचा। जहां पुलिस पहले से ही मौजूद थी। जहां प्रिंसिपल ने जिशान को फर्जी परीक्षार्थी बता कर पकड़वा दिया।
पुलिस ने भी बिना जांच किए जिशान को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद अगले इम्तिहान पर प्रिंसिपल ने फैजान को ही फर्जी परीक्षार्थी बता कर जेल में बंद करवा दिया। चन्देनी निवासी प्रिंसिपल इरशान खान और राकेश कुमार ने मिलकर पैसों के लिए दोनों युवकों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रहे है। इसके अलावा जांच में स्कूल के 34 फर्जी विद्यार्थियों को पकड़ा गया है।
नूंह पुलिस अधीक्षक विजय प्रताप ने बताया कि माउंट अरावली पब्लिक स्कूल के खिलाफ शिकायत प्राप्त हुई है। पुलिस सूचना मिलते ही जांच में जुट गई है। मामले से जुड़े सारे तथ्यों पर जांच की जा रही है। पुलिस कार्रवाई में जुटी है।
नूंह पुलिस अधीक्षक विजय प्रताप ने बताया कि माउंट अरावली पब्लिक स्कूल के खिलाफ शिकायत प्राप्त हुई है। पुलिस सूचना मिलते ही जांच में जुट गई है। मामले से जुड़े सारे तथ्यों पर जांच की जा रही है। पुलिस कार्रवाई में जुटी है।

