Last Updated: October 13, 2026

Dainik Savera Times Logo

School Winter Vacation : हरियाणा में स्कूली बच्चों की मौज, 15 दिन की सर्दी की छुट्टियों का ऐलान

December 23, 2025

School Winter Vacation : हरियाणा में स्कूली बच्चों की मौज, 15 दिन की सर्दी की छुट्टियों का ऐलान

हरियाणा डेस्कः हरियाणा स्कूलों में पढ़ रहे बच्चों के लिए खुशखबरी है। प्रदेश के सभी स्कूलों में शीतकालीन अवकाश घोषित हो गई है। स्कूलों में 15 दिनों की सर्दी की छुट्टियों का ऐलान किया गया है और स्कूल दोबारा 16 जनवरी को खुलेंगे। इसको लेकर हरियाणा के विद्यालय शिक्षा निदेशालय ने नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।

निदेशालय की ओर से जारी आदेश के अनुसार राज्य के सभी स्कूलों में 1 जनवरी 2026 से 15 जनवरी 2026 तक शीतकालीन अवकाश रहेगा। इसके बाद 16 जनवरी 2026 (शुक्रवार) से सभी विद्यालय पहले की तरह नियमित रूप से खुल जाएंगे। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि अवकाश संबंधी निर्देशों की सख्ती से अनुपालना सुनिश्चित की जाए।

निदेशालय ने यह भी स्पष्ट किया है कि शीतकालीन अवकाश के दौरान 10वीं और 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों को निर्धारित शेड्यूल के अनुसार प्रैक्टिकल परीक्षाओं के लिए स्कूल बुलाया जा सकता है। यह व्यवस्था केवल बोर्ड कक्षाओं के लिए लागू होगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें