Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

ड्यूटी से घर लौट रहे स्कूटी सवार को तेज रफ़्तार ट्रक ने कुचला, CCTV में कैद हुई पूरी घटना

March 3, 2024

ड्यूटी से घर लौट रहे स्कूटी सवार को तेज रफ़्तार ट्रक ने कुचला, CCTV में कैद हुई पूरी घटना

फरीदाबाद: ड्यूटी से घर लौट रहे स्कूटी सवार को तेज गति से आ रहे ट्रक ने कुचलकर मौत के घाट उतार दिया। घटना दिल्ली से सटे फरीदाबाद में सेक्टर 56 के पास की है। जहाँ एक स्कूटी सवार को तेज रफ़्तार ट्रक ने कुचल दिया। जिसकी पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। आपको बता दें कि, एनआईटी के तिलक नगर जोगी में रहने वाला विनोद

प्रसाद कल शाम करीब 4:00 बजे ड्यूटी से अपने घर जा रहा था, कि सेक्टर 56 के पास तेज गति से आते ट्रक ने उसे अपनी चपेट में ले लिया और उसे कुचल दिया। कुचलने के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। घटना को अंजाम देकर भाग रहे ट्रक चालक को स्थानीय लोगों पकड़ कर घटनास्थल पर आई पुलिस के हवाले कर दिया। मामले की जांच कर रहे।

असी दिनेश कुमार की माने तो विनोद अपने घर की तरफ आ रहा था तो सेक्टर 56 के पास तेज गति से आते ट्रक ने उसे कुचल दिया जिस घटना में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने सब का पोस्टमार्टम करवाने के लिए बीके अस्पताल में बॉडी को रख दिया है तथा आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस की माने तो जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें