समालखा : समालखा खण्ड के गांव डिकाडला में बुधवार रात करीब 9 बजे एक गाड़ी ने जो आट्टा की तरफ से आ रही थी ने 2 दोस्तों समेत 3 लोगों को कुचल दिया। दो की मौके पर ही मौत हो एक ने रास्ते मे दम तोड़ा। मृतकों की पहचान गांव डिकाडला निवासी 46 वर्षीय नरेंद्र सिंह, 48 वर्षीय विनोद और 36 वर्षीय अनिप गाहल्याण के रूप में हुई है। तीनों ही शादीशुदा थे। जानकारी के अनुसार नरेंद्र और विनोद पड़ोसी किसान हैं। दोनों स्कूटी पर खेत से घर लौट रहे थे।
इसी समय उन्हें अनिप मिल गया। तीनों खड़े होकर बात कर रहे थे। इसी बीच अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी और फरार हो गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि नरेन्द्र व अनिप ने मौके पर ही दम तोड़ दिया व विनोद की पानीपत ले जाते हुए रास्ते में मौत हो गई। यह हादसा गांव डिकाड़ला आट्टा रोड पर हुआ है। स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना डायल 112 पर दी। थाना प्रभारी व डीएसपी मौके पर पहुंचे व आज एफ एसएल टीम भी मौके पर पहुंची और खून के स्पैल लिए।
मौके से चप्पल को भी कब्जे मे लिया गया है। टक्कर इतनी जोर दार थी की खेत के साथ गाडे गए पिलर भी उखड़े पड़े थे। लोगों ने बताया की तीनों खेतों मे पड़े मिले थे। जांच अधिकारी एएसआई संजय ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। मौके से एक स्कूटी बरामद की गई है। अनिप ने बी.टेक की हुई थी। नरेंद्र खेतीबाड़ी के साथ प्रॉपर्टी का भी काम करता था। वहीं पोस्टमार्टम करा कर शव परिजन को सौपे दिए गए हैं तथा पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही शुरू की।

