Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

हरियाणा में असिस्टेंट प्रोफेसर की स्क्रीनिंग परीक्षा हुई रद्द, HPSC ने जारी किया आदेश

May 9, 2025

हरियाणा में असिस्टेंट प्रोफेसर की स्क्रीनिंग परीक्षा हुई रद्द, HPSC ने जारी किया आदेश

Assistant Professor cancelled : हरियाणा में असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए स्क्रीनिंग टेस्ट रद्द कर दिया गया है। हरियाणा लोक सेवा आयोग (एचपीएससी) ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है। रसायन विज्ञान में सहायक प्रोफेसर (कॉलेज कैडर) और भौतिकी में सहायक प्रोफेसर के लिए स्क्रीनिंग परीक्षा 11 मई को आयोजित होने वाली थी, लेकिन भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध जैसी स्थिति को देखते हुए इसे रद्द कर दिया गया है।

HPSC ने जारी किया आदेश

एचपीएससी की ओर से जारी अधिसूचना में कहा गया है कि कॉलेज कैडर के पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की जानकारी के लिए सूचित किया जाता है कि 11 मई को होने वाली स्क्रीनिंग परीक्षा (सुबह और शाम के सत्र) को अगली सूचना तक स्थगित कर दिया गया है।

स्क्रीनिंग टेस्ट की नई तारीख की घोषणा यथासमय की जाएगी। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे अद्यतन जानकारी के लिए आयोग की वेबसाइट देखते रहें।

ये भी पढ़ें- BREAKING : बंगाल चुनाव के लिए BJP ने जारी की 13 उम्मीदवारों की चौथी लिस्ट

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें