Site icon Dainik Savera Times

Haryana News : रुपये दोगुने करने के झांसा देने का दूसरा आरोपी काबू

भिवानी। साइबर क्राइम थाना पुलिस ने रुपये दोगुने करने का झांसा देकर साढ़े चार लाख रुपये की ठगी करने वाले गिरोह के दूसरे आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार के निर्देश पर हुई।

की थी चार लाख रुपये की ठगी

मामले की जांच कर रही पुलिस टीम ने सहायक उप निरीक्षक प्रदीप कुमार के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए आरोपित को काबू किया। शिकायतकर्ता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 12 सितंबर 2025 को उसके मोबाइल पर अज्ञात नंबर से काल आई। काल करने वालों ने कंपनी में निवेश करने पर कुछ ही घंटों में पैसे दुगने करने का लालच दिया। आरोपितों ने बार-बार संपर्क कर उसे अपने जाल में फंसाया और उससे साढ़े चार लाख की राशि निवेश करवा ली।

सिम देने के लिए थे हजार रुपये

इसके बाद आरोपित और पैसे की मांग करने लगे, जिस पर उसे ठगी का शक हुआ और उसने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। शिकायत के आधार पर साइबर अपराध थाना पुलिस में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान पुलिस ने दूसरे आरोपित को गिरफ्तार किया, जिसकी पहचान हिसार के आदमपुर के टिब्बा बस्ती निवासी सोनू पुत्र विक्रम के रूप में हुई है। पूछताछ में सामने आया कि आरोपित ने अपने नाम पर सिम कार्ड उपलब्ध करवाकर ठगी में सहयोग किया था और इसके बदले में उसे एक हजार रुपये प्राप्त हुए थे।

थाना प्रबंधक ने दी सलाह

इस संबंध में साइबर अपराध थाना प्रबंधक विकास कुमार ने सलाह दी कि आमजन से अपील की है कि किसी भी अनजान काल, मैसेज या ऑनलाइन आफर के झांसे में आकर निवेश न करें। रुपये दोगुना करने का लालच अक्सर साइबर ठगी का हिस्सा होता है, जिसमें ठग लोगों को जल्दी मुनाफे का भरोसा देकर फंसा लेते हैं। ऐसे मामलों में सावधानी बरतना बेहद जरूरी है। किसी भी संदिग्ध कॉल, लिंक या गतिविधि पर तुरंत ध्यान दें और उसकी सूचना बिना देरी पुलिस को दें।

Also Read : सपना चौधरी अदालत में पेश, जानें क्या था मामला

Also Read : बड़ा फैसला : हरियाणा में अब 24 घंटे खुलेंगी मंडियां

Also Read : हरियाणा में आशियाने का सपना महंगा, कलेक्टर रेट लागू

Also Read : मौसम ले रहा करवट, बरतें सावधानी

ये भी पढ़ें: Vaishakh Masik Shivratri: कब रखा जाएगा मासिक शिवरात्रि का व्रत? जानें महत्व और पूजा का शुभ समय

Exit mobile version