Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

राजपूत धर्मशाला के पास शव मिलने से फैली सनसनी,परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

July 26, 2023

राजपूत धर्मशाला के पास शव मिलने से फैली सनसनी,परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

भिवानी: भिवानी में मंगलवार को अलसुबह स्थानीय रोहतक गेट राजपूत धर्मशाला के समीप एक शख्स का शव मिलने से सनसनी फैल गई। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और प्राथमिक जांच में मृतक की पहचान सोमबीर उर्फ गोली निवासी गांव जाटू लोहारी के रूप में हुई है। शव के पोस्टमार्टम के लिए भिवानी नागरिक अस्पताल लाया गया। फ़िलहाल पुलिस ने परिजनों के बयान के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है और जांच में जुट गई है। वहीं परिजनों ने बताया कि सोमबीर भिवानी इंडस्ट्रियल एरिया में कार्य करता था। उन्होंने हत्या की आशंका के चलते जांच व न्याय की मांग की है।

वहीं पुलिस ने बताया कि मृतक का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। मामले में परिजनों के बयान के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है तथा जांच में जो भी पाया जाएगा उसके आधार पर दोषी के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। देखा जाए तो इन दिनों छोटी काशी भिवानी में हत्या ,चोरी की वारदातें लगातार बढ़ रही हैं। अब देखना होगा कि पुलिस इन घटनाओं की गुत्थी किस तरह सुलझाती है।

 

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें