नारायणगढ़ : सीआईए -2 अंबाला पुलिस ने मुस्तैदी से काम करते हुए शहजादपुर माजरा में हुई लाखों रुपये की चोरी के मामले में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने मामले में दो शातिर आरोपी महबूब उर्फ काला व मुकेश कुमार निवासी डेहा बस्ती शहजादपुर को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से करीब 40 लाख रुपये के सोने.चांदी के जेवरात और 4 लाख 15 हजार रुपये की नकदी बरामद की । फिलहाल दोनों आरोपी पुलिस रिमांड पर हैं। सीआईए -2 टीम द्वारा उनसे गहन पूछताछ की जा रही है ताकि इलाके में हुई अन्य चोरी की वारदातों के बारे में सुराग लगाया जा सके और इस नेटवर्क में शामिल अन्य संभावित आरोपियों का पता लगाया जा सके।
शिकायतकर्ता डाक्अर विवेक बरार निवासी शहजादपुर माजरा ने थाना शहजादपुर थाना में शिकायत दर्ज कराई थी कि बीती 30 मई 2026 की रात को जब वे अपने परिवार के साथ ब्यास गया हुआ था,तब पिछे से अज्ञात चोरों ने उनके सूने मकान को निशाना बनाया और उसके घर में उपर के जाल का काट कर घर में घुसकर करीब 40 लाख के सोने-चांदी के जेवरात व नगदी करीब 11 लाख समेटकर फरार हो गए। घर लौटने पर जब पीड़ित परिवार को चोरी का पता चलाए तो उन्होंने 1 जून 2026 को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। मामले की गंभीरता को देखते हुए आगामी जांच सीआईए अम्बाला पुलिस टीम को सौंपी
गई थी।

