Last Updated: November 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

कैथल में SI के बेटे का कटा चालान, चालान काटते ही SI ने मौके पर पहुंच किया बवाल, मामला पहुंच SP के पास

November 28, 2024

कैथल में SI के बेटे का कटा चालान, चालान काटते ही SI ने मौके पर पहुंच किया बवाल, मामला पहुंच SP के पास

हरियाणा के कैथल में ट्रैफिक पुलिस के SHO ने जब SI के बेटे का चालान कटा तो सड़क पर बवाल हो गया। मामला तब के है जब SHO ने SI के बेटे की गाड़ी का चालान काट दिया। जैसे ही अधिकारी ने गाड़ी चालक को रोका वैसे ही उसने अपने पिता को सूचना दे दी।

 

सूचना मिलते ही SI तुरंत मौके पर पहुंच कर SHO को धमकाने लगे। क्राइम इन्वेस्टीगेशन डिपार्टमेंट (CID) के सब इंस्पेक्टर (SI) कैथल में ही तैनात थे। जैसे बेटे ने फोन किया वैसे ही वह तुरंत मौके पर पहुंच गए।

 

मौके पर पहुंचते ही SI ने धमकी देना शुरू कर दिया। धमकी देते हुए कहा कि काट कर दिखा चालान। इतना कह कर SI वहां से चला गया। जिसके बाद SHO ने बिना डरे SI के बेटे का 17 हजार का चालान काट दिया।

जिसके बाद SI के बेटे ने आरोप लगाते हुए कहा कि उसका चालान गलत तरीके से कटा गया है। उसने कोई भी ट्रैफिक सिग्नल नहीं तोड़ा। उसकी गाड़ी पर मात्र 30% ही काली फिल्म लगी हुई थी। इसके अलावा मेरे पिता ने भी पुलिस कर्मचारी को कोई धमकी नहीं दी।

 

SHO ने तुरंत ही SP राजेश कालिया को फोन कर सारी घटना की सूचना दी। सूचना देते हुए बताया कि SI के बेटे की स्कॉर्पियो गाड़ी के शीशे पर काली फिल्म लगी हुई थी। इसके अलावा ट्रैफिक सिग्नल तोड़ने पर कुल 17000 रुपए का चालान यह कहते हुए काट दिया कि रूल्स सबके लिए बराबर है।

 

जिसके बाद कैथल के SP राजेश कालिया ने कहा कि ट्रैफिक नियमों का पालन करना सभी के लिए अनिवार्य है। ट्रैफिक रूल्स सभी के लिए एकसमान है। गाड़ियों के काले शीशे पर चालान किए जा रहे है। मामले को लेकर पूर्ण जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें