Last Updated: September 26, 2026

Dainik Savera Times Logo

हरियाणा की शूटर मनु भाकर के नानी–मामा की सड़क हादसे में मौत, तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर

January 19, 2025

हरियाणा की शूटर मनु भाकर के नानी–मामा की सड़क हादसे में मौत, तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर

हरियाणा के चरखी दादरी में सड़क हादसे में महेंद्रगढ़ बायपास रोड पर हरियाणा की शूटर मनु भाकर के नानी और मामा की मौत हो गई। दोनों ही घर की ओर जा रहे थे, इसी बीच एक तेज रफ्तार कार ब्रिजा ने टक्कर मार दी।

 

हादसा रविवार सुबह 9 बजे के करीबन हुआ था। जब वह दोनों वापस घर के तरफ लौट रहे थे। एक तेज रफ्तार कर ने टक्कर मार दी। जिसमें दोनों की मौत हो गया। आरोपी कार चालक घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो गया। कार टक्कर मारने के बाद पलट गई।

 

मृतकों की पहचान सावित्री ( मनु भाकर की नानी) और युद्धवीर ( मनु भाकर के मामा) के रूप में हुई है। जो मॉर्निंग वॉक के बाद वापस घर जा रहे थे। इसी बीच उन्हें एक वाहन ने टक्कर मार दी।

 

घर से महज 100 मीटर की दूरी पर ही हादसा हुआ था। हरियाणा की ओलंपिक मेडलिस्ट मनु भाकर के नानी और मामा की मौत के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में ले लिया है। मौके पर पुलिस बल के साथ–साथ शहर थाना प्रभारी भी मौजूद है। शवों को नागरिक अस्पताल भिजवाया गया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें