Last Updated: October 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

नूंह में दिन–दहाड़े चलाई गोली, पुरानी रंजिश के चलते किया हमला, मस्जिद से वापस घर जा रहा था मृतक

March 12, 2025

नूंह में दिन–दहाड़े चलाई गोली, पुरानी रंजिश के चलते किया हमला, मस्जिद से वापस घर जा रहा था मृतक

हरियाणा के नूंह में एक व्यक्ति की गोली मार कर हत्या करने का मामला सामने आया है। मामला गांव बडवा का है, जोकि थाना रोजकमेव क्षेत्र के अंतर्गत आता है। घटना के बाद से दोनों गांव के मध्य तनाव की स्थिति बनी हुई है। जिसे देखते हुए गांव में पुलिस बल को तैनात किया गया है।

मृतक की पहचान गांव बडवा निवासी 56 वर्षीय महबूब के रूप में हुई है। महबूब नमाज़ अदा कर वापस घर की तरफ लौट रहा था। इसी बीच हमलावर ने बंदूक की गोली का निशाना बना कर उसके ऊपर फायर कर दिया। इस घटना में पीड़ित की मौत हो गई। जिसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंच कर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नल्हड़ मेडिकल कॉलेज में भिजवाया है।

 

स्थानीय लोगों और परिजनों ने रोजकमेव थाना पुलिस को घटना की जानकारी देते हुए बताया कि दूसरे पक्ष के लोगों का महबूब के साथ किसी बात पर झगड़ा हुआ था। जिसमें पंचायत ने समझौता करवा दिया था। लेकिन आरोपी तबसे रंजिश रखने लगे। ओर मौके का फायदा उठा कर हमला कर दिया।

 

घटना के दिन महबूब रोजा इफ्तारी के बाद सांय समय बस्ती से थोड़ी दूरी पर स्थित मस्जिद में नमाज अदा करने गए थे। नमाज अदा करके जब वह लौट रहा था तो, आरोपी मकान की छत पर चढ़ गया और वहां से निशाना साधने लगा। जैसे ही मौका मिला आरोपी ने फायर कर दिया। गोली सिद्धाहबूब को लगी और वह जमीन पर गिर पड़ा।

आरोपी गोली मारने के बाद भाग गया। वहीं, आसपास के लोगों के बीच गोली की आवाज से हड़कंप मच गया।लोग महबूब के पास जुट गए। लोगों द्वारा ही महबूब को अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन अस्पताल पहुंचते ही चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें