Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

Rohtak के Siddharth Bhardwaj ने क्लियर की CDS की परीक्षा, 57वां रैंक किया हासिल

January 19, 2023

Rohtak के Siddharth Bhardwaj ने क्लियर की CDS की परीक्षा, 57वां रैंक किया हासिल

रोहतक जिले के सांपला कस्बे के रहने वाले सिद्धार्थ भारद्वाज ने सीडीएस की परीक्षा में 57 बार रैंक हासिल किया है। अब वह सेना में लेफ्टिनेंट के पद पर सेवाएं देगा जहां ग्रामीणों ने उसकी इस उपलब्धि पर सिद्धार्थ का स्वागत किया। वही सैनिक पिता का कहना है कि वह अपने बेटे को सैल्यूट कर फक्र महसूस करेंगे। सिद्धार्थ ने भी अपने सैनिक पिता को अपना आदर्श मानते हुए यह मुकाम हासिल किया है।

सांपला के रहने वाला सिद्धार्थ भारद्वाज इंजीनियरिंग का छात्र रहा है और पिता भारतीय सेना से सूबेदार के पद से रिटायर है। पिता के साथ रहते रहते उसमें सेना में अफसर बनने की ठान ली। मेहनत की और सीडीएस का टेस्ट पास कर 57 वां रैंक हासिल किया। अब वह लेफ्टिनेंट के पद पर भारतीय सेना में सेवाएं देगा। सिद्धार्थ का कहना है की पिता को सैनिक की वर्दी में देख उसने सेना में अफसर बनने की ठानी थी और आज उसका वह सपना पूरा हो गया। उसने इंजीनियरिंग करते वक्त जो सीखा है अब वह सेना में उसके काम आएगा।

पिता शिवकुमार भारद्वाज ने कहा कि बेटे के इस पद पर पहुंचने की उन्हें उम्मीद नहीं थी। लेकिन बेटे के सपने को साकार करने के लिए उनसे जो बन पड़ा उन्होंने किया। सेना में रहते हुए उन्होंने अपने अफसरों को बहुत बार सैल्यूट किया है। लेकिन अब वह अपने बेटे को सैल्यूट कर फक्र महसूस करेंगे। मां आशा लता ने कहा कि उन्हें आज काफी खुशी है कि उनका बेटा सफल हुआ। इस सफलता के लिए उन्होंने अपने पति का भी साथ छोड़ दिया था और वह अपने बेटे की पढ़ाई के लिए उसके साथ रही।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें