
हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के नियुक्त प्रधान भूपेंद्र सिंह कुरुक्षेत्र के छठी पादशाही गुरुद्वारा पहुंचे. आज कुरुक्षेत्र में HSGMC प्रदेश स्तरीय कार्यालय में अपना कार्यभार संभालेगें. इसी के साथ गुरु साहिब की हजूरी में सर मस्तक हुए और अरदास कराई. हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के नियुक्त प्रधान भूपेंद्र सिंह ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि हमें जो कमेटी में जो पद और मान हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कमेटी में देने का काम किया है,उसे हम तन मन से निभायेगे और सभी के वादों पर खरा उतरेंगे।
हरियाणा गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी को बने हुए 9 महीने हो चुके हैं हरियाणा से गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी लगातार विवाद के बाद अब हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी का नया प्रधान भूपेंद्र सिंह को बनाया गया है तो वहीं महासचिव की जिम्मेदारी रमणीक सिंह मान को दी गई है।इन सभी ने हरियाणा से गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी को भरोसा भी दिलाया है कि जल्द से जल्द वोट बनाने का काम पूरा कर लिया जाएगा के फॉर्म हिंदी और पंजाबी दोनों भाषाओं में किए जाएंगे और उसके बाद चुनाव होंगे।
मेष: दिन शुभ रहेगा...