Last Updated: October 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

सिरसा: नाबालिग के साथ कुकर्म, पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज

September 8, 2025

सिरसा: नाबालिग के साथ कुकर्म, पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज

सिरसा। जिले के एक गांव में नाबालिग के साथ कुकर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित किशोर के परिजनों की शिकायत पर आरोपित युवकों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, शनिवार को गांव का एक नाबालिग गुरुद्वारे से अपने घर लौट रहा था। रास्ते में उसे गांव के दो युवक मिले, जिनमें से एक उसी के साथ स्कूल में पढ़ता था। युवकों ने उसे खेलने के बहाने सरकारी स्कूल में बुलाया और वहीं पर कुकर्म की वारदात को अंजाम दिया।

पीड़ित ने घर आकर परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद मामला पुलिस तक पहुंचा। पुलिस ने नाबालिग का मेडिकल परीक्षण करवाकर आरोपितों की तलाश शुरू कर दी है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें