सिरसा। जिले के एक गांव में नाबालिग के साथ कुकर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित किशोर के परिजनों की शिकायत पर आरोपित युवकों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक, शनिवार को गांव का एक नाबालिग गुरुद्वारे से अपने घर लौट रहा था। रास्ते में उसे गांव के दो युवक मिले, जिनमें से एक उसी के साथ स्कूल में पढ़ता था। युवकों ने उसे खेलने के बहाने सरकारी स्कूल में बुलाया और वहीं पर कुकर्म की वारदात को अंजाम दिया।
पीड़ित ने घर आकर परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद मामला पुलिस तक पहुंचा। पुलिस ने नाबालिग का मेडिकल परीक्षण करवाकर आरोपितों की तलाश शुरू कर दी है।

