Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

किसान आंदोलन के कारण बनी तनाव की स्थिति, रास्ते बंद होने से लोग परेशान

February 27, 2024

किसान आंदोलन के कारण बनी तनाव की स्थिति, रास्ते बंद होने से लोग परेशान

अंबाला: किसान आंदोलन पंजाब से पंजाब और दिल्ली के रास्ते बंद है। इस कारण दिल्ली और पंजाब से आने जाने वाले लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। आम जनता को पहले बस स्टैंड आकर घंटों बसों का इंतजार करना पड़ रहा है।

किसान आंदोलन के चलते प्रशासन द्वारा नेशनल हाइवे बंद किए गए हैं। जिसके चलते लोगों को इन दिनों सफर काफी महंगा पड़ रहा है। मुख्य मार्ग बंद होने से यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पंजाब और दिल्ली आने जाने वाले यात्रियों को काफी परेशानी हो रही है।

उनका कहना है कि हमें बस स्टैंड आकर घंटो इंतजार करना पड़ रहा है। जो सफर हम दो या तीन घंटों में करते थे अब उसी सफर के लिए हमें दो-तीन घंटे से ऊपर लग रहा है। हमें बसों के न चलने से काफी परेशानी हो रही है। क्योंकि जो प्राइवेट बसें चल रही है वह घूम कर जा रही है। जिससे हमे काफी समय लग रहा है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें