Last Updated: October 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

हरियाणा में सांप्रदायिक हिंसा  में छह लोगों की मौत, 116 लोग गिरफ्तार: मनोहर लाल खट्टर

August 2, 2023

हरियाणा में सांप्रदायिक हिंसा  में छह लोगों की मौत, 116 लोग गिरफ्तार: मनोहर लाल खट्टर
 चंडीगढ़:  हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने बुधवार को कहा कि राज्य में सांप्रदायिक ंिहसा में दो होम गार्ड समेत छह लोगों की मौत हो गई है और इन मामलों में 116 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि नूंह में झड़प के बाद अन्य स्थानों पर ंिहसा की घटनाएं हुईं जिनपर काबू पा लिया गया है। मुख्यमंत्री ने बताया कि घायलों को नूंह के नलहड़ और गुरुग्राम के मेदांता सहित विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। ंिहसा की घटनाओं में 116 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
एक बयान में खट्टर ने कहा कि अब तक की जानकारी के अनुसार, छह लोगों की मौत हो गई है, जिनमें से दो होम गार्ड और चार आम नागरिक शामिल हैं। साथ ही कई लोग घायल हैं। उन्होंने कहा कि साजिशकर्ताओं की पहचान की जा रही है, दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। खट्टर ने कहा कि आम लोगों की ‘सुरक्षा हमारी जिम्मेदारी है’। राज्य में हरियाणा पुलिस के जवानों के अलावा केंद्रीय सुरक्षा बलों की 20 कंपनियां तैनात की गई हैं। इनमें तीन पलवल, दो गुरुग्राम, एक फरीदाबाद और 14 नूंह में तैनात हैं। मुख्यमंत्री ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है।
मुख्यमंत्री ने मंगलवार को नूंह हिंसा को ‘दुर्भाग्यपूर्ण’ करार दिया था और कहा था कि विश्व हिन्दू परिषद (वीएचपी) की यात्र पर हमला ‘सुनियोजित था जो एक बड़ी साजिश की ओर इशारा करता है’। खट्टर ने एक ट्वीट में कहा था, ‘‘सुनियोजित और षडयंत्र पूर्ण तरीके से नूंह में सामाजिक यात्र को भंग करने के लिए आक्रमण किया गया और पुलिस को भी निशाना बनाया गया, जो बड़ी साजिश की तरफ इशारा करता है।’’ गृह मंत्री अनिल विज ने मंगलवार को कहा था कि किसी ने हरियाणा में शांति भंग करने के लिए नूंह में हिंसा की साजिश रची। हिंसा  के बाद मंगलवार को अधिकारियों ने जिले में कफ्यरू लगा दिया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें