Site icon Dainik Savera Times

हरियाणा में डेंगू से हुई छठी मौत, अब तक आ चुके 5870 रोगी

चंडीगढ़: हरियाणा में डेंगू से हुई छठी मौत को स्वास्थ्य विभाग ने रिकॉर्ड में लिया है। सभी 06 रोगियों की मौत पंचकूला में हुई हैं। अभी तक प्रदेश में डेंगू के कुल 5870 और मलेरिया के 189 केस सामने आ चुके हैं। सबसे अधिक केस डेंगू के पंचकूला में 1312 पाए गए हैं। हालांकि स्वास्थ्य विभाग ने डेंगू की रोकथाम को लेकर कई तरह की अहतियात बरते हैं, लेकिन वे सभी डेंगू के डंक के आगे बौने साबित हो रहे हैं।

इन जिलों में डेंगू के अब तक आ चुके इतने केस सामने:- अंबाला में 201, भिवानी में 151, चरखी दादरी में 179, फरीदाबाद में 138, फतेहाबाद में 117, गुरुग्राम में 186, हिसार में 545, झज्जर में 102, जींद में 126, कैथल में 71, करनाल में 513, कुरुक्षेत्र में 269, महेंद्रगढ़ में 62, नूह में 13, पलवल में 29, पंचकूला में 1312, पानीपत में 300, रेवाड़ी में 386, रोहतक में 199, सिरसा में 331, सोनीपत में 472 और यमुनानगर में 168 कुल 5870 केस सामने आ चुके हैं।

Exit mobile version