Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

झज्जर में मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार तस्कर पुलिस रिमांड पर, पुलिस टीम को कुचलने का आरोप

August 22, 2023

झज्जर में मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार तस्कर पुलिस रिमांड पर, पुलिस टीम को कुचलने का आरोप

झज्जर : बीती देर रात सोनीपत के गांव हरसाना में पुलिस मुठभेड़ के बाद काबू किए गए चार तस्करों को पुलिस ने रिमांड पर ले लिया है। इनसे चोरी की कई वारदातों का खुलासा होने का पुलिस ने दावा किया है। पूरे घटनाक्रम काखुलासा झज्जर पुलिस अधीक्षक डा.अर्पित जैन ने अपने कार्यालय में बुलाईप्रैसवार्ता के दौरान किया। इस दौरान मीडिया के सामने सभी चारों आरोपियों को लाया गया। आपको बता दें कि झज्जर जिले मे एक स्थान पर की गई नाकाबंदी केदौरान पुलिस ने एक कैंटर का पीछा किया था। पुलिस को आशंका थी कि इस कैंटर में चोरी किए गए पशु है और चोरी की नीयत से ही यह लोग यहां पर आए हैलेकिन पुलिस को देखते ही इन पशु चोर गिरोह ने कैंटर सहित भागने का प्रयास किया। लेकिन बेरी डीएसपी प्रदीप के नेतृत्व में काम कर रही पुलिस टीम नेइस कैंटर का पीछा किया।

उस दौरान पुलिस की गाड़ी को कुचलने का भी इस गिरोह की तरफ से प्रयास किया गया। गिरोह के सदस्यों की तरफ से पुलिस परफायरिंग भी की गई। लेकिन सोनीपत के गांव हरसाना के पास पुलिस मुठभेड़ के बाद पुलिस आखिरकार गिरोह के इन सदस्यों को पकडऩे में सफल हो गई। पकड़े गए आरोपियों में से आसिफ पर डेढ़ दर्जन और शाहदाब पर करीब आधा दर्जन मामले दर्ज है। आरोपियों से रिमांड के दौरान कई पशु चोरियों का खुलासा होने की आशंका है।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें