Site icon Dainik Savera Times

अम्बाला पुलिस द्वारा ‘ऑपरेशन मैदान’ के तहत भारी मात्रा में नशीली गोलियों व कैप्सूल्ज के साथ तस्कर गिरफ्तार

अंबाला छावनी : नशामुक्त समाज के अपने संकल्प को चरितार्थ करते हुए अम्बाला पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ एक और बड़ी कामयाबी हासिल की है। पुलिस महानिरीक्षक अंबाला मंडल श्री पंकज नैन के दिशा-निर्देशों पर जिला पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन मैदान’ अभियान के तहत थाना अम्बाला छावनी पुलिस के उप निरीक्षक रामसमुज तथा टीम ने नशीले पदार्थों की तस्करी के नेटवर्क को तोड़ते हुए एक शातिर तस्कर को भारी मात्रा में प्रतिबंधित नशीली दवाओं के साथ गिरफ्तार किया है।

सूचना तंत्र मजबूत, पुलिस ने की जनता से सहयोग की अपील :-

अम्बाला पुलिस का सूचना तंत्र (इंटेलीजेंस) लगातार मजबूत हो रहा है, जिसके परिणामस्वरूप हर दिन नशा तस्करों पर ठोस और प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि वे समाज को इस अभिशाप से मुक्त कराने में पुलिस का सहयोग करें। यदि आपके पास नशा तस्करों, सप्लायरों या किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधियों के बारे में कोई जानकारी है, तो तुरंत पुलिस के विशेष हेल्पलाइन नंबर 9729990112 पर सूचित करें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह से गुप्त रखी जाएगी।

Exit mobile version