Site icon Dainik Savera Times

CM SAINI के आदेशों पर लगाया गया समाधान शिविर, जनता की सुनी समस्याएं

अंबाला: हरियाणा में नगर निगम से जुड़ी समस्याओं का खामियाजा सरकार को काफी भुगतना पड़ा। जिसके बाद मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सख्त तेवर अख्तियार करते हुए जनता की शिकायतों का हल करने के लिए अधिकारियों को आदेश दिए और सुबह 9 बजे से 11 बजे तक समाधान शिविर लगा समस्याएं निपटाने के आदेश दिए।

जिसका असर अंबाला शहर नगर निगम में देखने को मिला। हालांकि कर्मचारियों की तैयारी अधूरी दिखी तो निगम कमिश्नर ने कर्मचारियों को जमकर लताड़ भी लगाई। निगम में पहुंचे लोगों की समस्याओं पर अधिकारी गंभीर तो दिखे लेकिन लंबे समय से परेशान हो रहे लोगों की समस्या का अंत नही मिला तो लोगों ने इसे समाधान की बजाए टालमटोल शिविर बताया।

नगर निगम में प्रॉपर्टी आईडी,NDC,गंदगी व स्ट्रीट लाइटों सहित कई तरह की समस्याएं लोग लेकर आए जिनमे प्रॉपर्टी आईडी व NDC से जुड़ी समस्याओं का मौके पर निपटान नही हो सका। जिसको लेकर लोगों को जल्द समाधान का आश्वासन दिया गया।

Exit mobile version