Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

पिता के सामने जिंदा जला बेटा, पिता चिल्लाता रहा कोई मेरे बेटे को बचा लो

May 7, 2024

पिता के सामने जिंदा जला बेटा, पिता चिल्लाता रहा कोई मेरे बेटे को बचा लो

हिसार: हिसार के बरवाला अग्रोहा रोड़ पर गांव नंगथला के पास मंगलवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। जिसमें एक पिता की आंखों के सामने बेटे की जिंदा जलने से मौत हो गई। जबकि पिता गंभीर रूप से घायल हो गया। दरअसल पिता पुत्र कार में सवार होकर फतेहाबाद से बरवाला की तरफ जा रहे थे कि गांव नंगथला के पास कार अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई और कार में आग लग गई। मिली जानकारी के मुताबिक फतेहाबाद के रहने वाले राजवीर अपने 14 वर्षीय बेटे दीपांशु के साथ कार में सवार होकर बरवाला में अपने परिचितों से मिलने के लिए आ रहे थे।

जैसे ही वह पिता पुत्र अग्रोहा बरवाला रोड पर गांव नंगथला के पास पहुंचे तो कार अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे एक पेट से जा टकराई। पेड़ से टकराते ही कार में आग लग गई और एकदम भीषण रूप धारण कर लिया। जबकि पिता पुत्र कार में ही फंस गए और बचाओ बचाओ चिल्लाते रहे। राहगीरों ने इसकी सूचना फायर ब्रिगेड और पुलिस को दी।

लोगों ने उन्हें बाहर निकालने की काफी कोशिश की लेकिन सफलता नहीं मिली और कुछ ही देर बाद पुलिस और फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। जेसीबी की सहायता से गाड़ी की खिड़की तोड़कर पिता पुत्र को बाहर निकाला और एंबुलेंस से अग्रोहा मेडिकल कॉलेज भेज दिया। इस हादसे में घायल राजवीर अपने जख्मों को भूलकर अपने बेटे को बचाने के लिए चिल्लाता रहा। परंतु कोई कुछ ना कर सका और उसका बेटा उसकी आंखों के सामने जल रहा था। अग्रोहा मेडिकल कॉलेज पहुंचने पर डॉक्टर ने दीपांशु को मृत घोषित कर दिया जबकि राजवीर की भी हालत गंभीर बताई जा रही है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें