Site icon Dainik Savera Times

जमीनी विवाद को लेकर पुत्र ने पिता की कुल्हाड़ी मारकर की हत्या, विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज

महेंद्रगढ़(सौरभ शर्मा): जिले के गांव दौगड़ा अहिर में जमीनी विवाद को लेकर एक कलयुगी पुत्र ने पिता की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ पहुंचाया। मृतक के पुत्र रामपाल की शिकायत पर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर पुलिस आगामी कार्रवाई में जुटी हुई है।

वहीं डीएसपी महेंद्र सिंह ने बताया कि दौंगड़ा अहीर चौकी इंचार्ज के पास फोन आया कि अटेली रोड पर एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है। पुलिस की जांच मे मृतक की पहचान गाव दौंगड़ा अहीर निवासी भोजाराम के रूप में हुई। इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए सदर थाना कनीना और सीआईए की दो पुलिस टीमो का गठन किया गया है। डीएसपी का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Exit mobile version