सिरसा। सिरसा के डबवाली के गांव अहमदपुर दारेवाला में एक बेटे ने पिता की जीप से कुचलकर मार डाला। इस वारदात को भूमि विवाद में अंजाम दिया गया है। पता चला है कि उसे पिता को कई बार जीप से टक्कर मारी।
साढ़े तीन एकड़ जमीन का था विवाद
करीब 65 वर्षीय जसवंत सिंह का शव डबवाली के उपमंडल नागरिक अस्पताल के शव गृह में रखा है। ये घटना रविवार देररात्रि 10 बजे के आसपास हुई। यदि बात करें ग्रामीणों की तो जसवंत का उसके बेटे राम सिंह के साथ जमीन विवाद चल रहा था। बताया जाता है कि बिज्जूवाली रोड पर स्थित साढ़े तीन एकड़ जमीन को राम सिंह अपने नाम करवाना चाहता था। वह जमीन को ठेके पर देता था।
चार-पांच दिनों से चल रहा था विवाद
इस बार जसवंत सिंह ने जमीन ठेके पर देने से मना कर दिया था। इस बात को लेकर दोनों में पिछले चार-पांच दिनों से विवाद चल रहा था। मामला पुलिस के पास पहुंचा था। रात को दोनों में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि राम सिंह ने पिता को जीप से टक्कर मार दी। जीप से कई बार टक्कर मार दी। वह बार-बार टक्कर मारता रहा। बताया जाता है कि जिस समय घटनाक्रम हुआ उस समय जसवंत का नाबालिग दोहता भी मौके पर मौजूद था। आरोपित मौके से फरार बताया जाता है। डबवाली सदर थाना पुलिस मौका पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है।
18 एकड़ जमीन में से कुछ थी शेष
ग्रामीणों के अनुसार जसवंत सिंह के पास करीब 18 एकड़ जमीन थी। उसके तीन बेटे थे। एक बेटे की मौत हो चुकी है। जबकि राम सिंह तथा एक अन्य बेटा है। दो बेटियां हैं। दामाद की मृत्यु के बाद एक बेटी अपने बेटे के साथ मायके में ही रहती है। ग्रामीणों का यह भी कहना है कि कुछ जमीन शेष रह गई थी। अधिकतर जमीन बेच दी थी। बची हुई जमीन का ज्यादातर हिस्सा आरोपित अपने नाम करवा चुका था। शेष साढ़े तीन एकड़ जमीन भी अपने नाम करवाना चाहता था।
Also Read : अब घरौंडा के हर गांव में बनेगी लाइब्रेरी
Also Read : दिल्ली से करनाल मेट्रो कॉरिडोर : सफर होगा आसान
Also Read : अब आशियाने का सपना महंगा, कलेक्टर रेट लागू
Also Read : सपना चौधरी अदालत में पेश, जानें क्या था मामला

