Site icon Dainik Savera Times

Sonipat Accident: जिम से लौट रहे दो दोस्तों को तेज रफ्तार वाहन ने मारी टक्कर; परिवार का रो रोकर बुरा हाल

bengaluru Road Accident

bengaluru Road Accident

Sonipat Accident : सोनीपत के नेशनल हाईवे 44 पर पार्कर मॉल के पास सुबह एक भीषण सड़क हादसा हुआ। जहां जिम से लौट रहे दो दोस्तों की बाइक को किसी तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, मृतक मोहित और उत्तम, जो सोनीपत के गाँव बढ़ मलिक में बिहार से किराए पर रह रहे थे, सुबह जिम से लौट रहे थे। तभी अचानक किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। घटना के बाद मौके पर सोनीपत कुंडली थाना पुलिस पहुंची और दोनों युवकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेजा।

ये भी पढ़ें :

जब परिजन अस्पताल पहुंचे, तो उनका रो-रोकर बुरा हाल था। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर अज्ञात वाहन के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। वर्तमान में पुलिस घटना स्थल के आस-पास लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है और तेज़ रफ्तार वाहन की तलाश में जुटी हुई है।

पुलिस ने बताया कि घटना सुबह हुई थी और मृतक दोनों युवकों की पहचान बढ़ मलिक, सोनीपत निवासी मोहित और उत्तम के रूप में हुई है। उन्होंने कहा कि पुलिस सभी जरूरी कदम उठा रही है ताकि हादसे के पीछे के कारणों का पता लगाया जा सके और जिम्मेदार को न्याय के सामने लाया जा सके।

ये भी देखें :

Exit mobile version