Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

सोनीपत: सड़क दुर्घटना में हुई बाईक सवार युवक की मौत,पीड़ित परिवार में लगाया जाम

June 3, 2024

सोनीपत: सड़क दुर्घटना में हुई बाईक सवार युवक की मौत,पीड़ित परिवार में लगाया जाम

सोनीपत : जिले में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। आपको बता दें कि, बाईक पर सवार होकर जा रहे 2 युवकों को एक गाड़ी चालक ने टक्कर मार दी।जिसमें एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई और एक अन्य व्यक्ति आदित्य गंभीर रूप से घायल हो गया। जो फिलहाल मौत और जिंदगी के बीच झूल रहा है।

मामला सोनीपत के सब्जी मंडी रोड़ का है अब हनुमान नगर में कामी रोड पर जहां रविवार शाम को आसपास के क्षेत्र निवासियों में एकत्रित होकर सड़क पर जाम लगा दिया। पीड़ित परिवार की महिलाओं ने कहा कि आरोपी गाड़ी चालक को गिरफ्तार कर उसे सलाखों के पीछे भेजा जाएं।

परिजनों का आरोप था कि गाड़ी चालक स्पीड से गाड़ी चला था और वह इस हत्या का मुख्य आरोपी है। मौके पर पहुंची पुलिस ने सड़क पर जाम लगा रहे लोगों को आश्वासन दिया कि जल्द ही आरोपी गाड़ी चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा और जाम को खुलवाया गया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें