Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

सोनीपत : जवाहरी गांव में सरकारी जमीन पर बसी अवैध कालोनी में ध्वस्तीकरण की कार्रवाई

September 9, 2023

सोनीपत : जवाहरी गांव में सरकारी जमीन पर बसी अवैध कालोनी में ध्वस्तीकरण की कार्रवाई
 सोनीपत: सोनीपत जिले के जवाहरी गांव में नौ एकड़ सरकारी जमीन पर बसी अवैध कॉलोनी में शुक्रवार को ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। सोनीपत जिला नगर योजनाकार नरेश कुमार ने बताया कि विभाग द्वारा भू-माफियाओं के खिलाफ एक अभियान चलाया गया है ताकि आम जनता में सख्त संदेश जा सके कि अवैध कालोनियों में जमीन/ दुकान खरीदना नुकसानदायक साबित हो सकता है।
उन्होंने बताया कि यह कार्रवाई शहरी क्षेत्र व नियंत्रित क्षेत्र अधिनियम के तहत की गई है। ध्वस्तीकरण की कार्रवाई के दौरान सहायक नगर योजनाकार सह ड्यूटी मजिस्ट्रेट अंजू जून, अन्य कर्मी और पुलिस कर्मी मौजूद रहे।कुमार ने कहा कि कोई भी कालोनी/ निर्माण करने से पहले सरकार से नियमानुसार अनुमति लें। अवैध कालोनी / निर्माण को किसी भी समय अधिनियम के प्रावधान के तहत ध्वस्त किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि इस बारे में विस्तृत जानकारी हेतु जिला नगर योजनाकार कार्यालय से किसी भी कार्य दिवस में सम्पर्क किया जा सकता है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें