Site icon Dainik Savera Times

सोनीपत में नियम तोड़कर बने ढांचे बेनकाब, निगम की सख्त कार्रवाई शुरू

सोनीपत। नगर निगम ने शहर में चल रहे अवैध निर्माण पर बड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है। कामी रोड बाईपास के पास बिना नक्शे मंजूरी और NOC के बनाई जा रही पांच दुकानों को सील किया गया। जांच में सामने आया कि निर्माण GRAP नियमों को भी नजरअंदाज कर किया जा रहा था।

ये भी पढ़ें: रेवाड़ी में पार्ट-टाइम जॉब ऑफर से खुला बड़ी ठगी का जाल 

इसी दौरान बिल्डिंग ब्रांच की टीम ने सर्वे में 30 से अधिक संदिग्ध निर्माण चिह्नित किए। इन सभी पर बिना अनुमति काम होने की पुष्टि के बाद विभाग ने रिकॉर्ड तलब करते हुए दस्तावेज़ी कार्रवाई शुरू कर दी। निगम अधिकारियों का कहना है कि मालिकों को पहले नोटिस भेजकर नक्शा पास कराने को कहा गया था, लेकिन तय समय में किसी ने आवेदन नहीं दिया।

उधर, सूची में कुछ राजनीतिक पदाधिकारियों के रिश्तेदारों और प्रभावशाली परिवारों के नाम भी मिले हैं। अधिकारियों के मुताबिक राजनीतिक हस्तक्षेप अक्सर कार्रवाई में बाधा बनता है, लेकिन इस बार अभियान रोका नहीं जाएगा।

दलबीर सिंह, बिल्डिंग इंस्पेक्टर
“जांच में स्पष्ट हुआ कि दुकानों के लिए न NOC थी, न नक्शा पास। नियम उल्लंघन पर कार्रवाई अनिवार्य थी।”

Exit mobile version