Site icon Dainik Savera Times

सोनीपत कुंडली कत्था फैक्ट्री ब्लास्ट मामला: 3 लोगों की जलकर हुई मौत, बॉयलर फटने से हुआ था हादसा

सोनीपत के कुंडली क्षेत्र में स्थित कत्था बनाने वाली फैक्टरी में बॉयलर फटने से हुए भयंकर ब्लास्ट में अब मृतकों की सख्या 3 हो गई है, NDRF की टीम ने शुक्रवार को बाद दोपहर एक व्यक्ति की डेड बॉडी को मलबे के नीचे से निकाल कर सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक व्यक्ति की पहचान सुखदेव के रुप में हुईं है जोकि फैक्ट्री में कर्मचारी के तोर पर रात की ड्यूटी पर तैनात था।

मृतक व्यक्ति के परिजन बताते हैं कि उसके मासूम बच्चों का अब क्या होगा.. वह बुरी तरह से जला हुआ था.. वही एनडीआरएफ के अधिकारियों ने भी बताया कि दो अलग-अलग टीमों को अलग-अलग दिशाओं में काम पर लगाकर एक डेड बॉडी को निकाल लिया गया है और रेकस्यू ऑपरेशन अब समाप्त हो गया है मलबे के नीचे और कोई नहीं है।

Exit mobile version