Last Updated: November 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

सोनीपत में सरेआम चली गोलियां, पुरानी रंजिश के चलते जान से मारने की कोशिश, घायल अस्पताल में भर्ती, कुछ दिन पहले हुआ था झगड़ा

October 21, 2024

सोनीपत में सरेआम चली गोलियां, पुरानी रंजिश के चलते जान से मारने की कोशिश, घायल अस्पताल में भर्ती, कुछ दिन पहले हुआ था झगड़ा

हरियाणा के सोनीपत में बीते रविवार की रात एक युवक पर गोलियों के बारिश कर दी गई। फायरिंग में युवक को 2 गोलियां लगी है। हालत गंभीर बताई जा रही है। फिलहाल घायल दिल्ली के अस्पताल में भर्ती है। मामला जमीनी रंजिश से जुड़ा है। युवक की पहचान कुंडली गांव निवासी जिम संचालक नवीन के रूप में हुई है।

नवीन को गोली लगने के बाद उसके दोस्त अर्पित न उसे अस्पताल में दाखिल करवाया। अर्पित ने पुलिस को शिकायत देते हुए बताया कि उस समय नवीन पेपर मिल कॉलोनी के पास शिवा प्रॉपर्टी के नाम से प्रॉपर्टी डीलर का कार्यालय में अर्पित से मिलने आया था। अर्पित ने पुलिस को बताया कि अमन से नवीन का कुछ दिनों पहले ही झगड़ा हुआ था, जिसके कारण ही नवीन पर हमला किया गया है।

नवीन के आने के कुछ समय बाद ही कार्यालय के बाहर अमन नामक युवक अपने 7 से 8 लड़कों को लेकर आया था। जिसने नवीन को नाम से पुकार कर बहार बुलाया। नवीन जैसे ही बाहर पहुंचा उस पर गोलियों की बारिश कर दी गई। जिसमें से 2 गोलियां नवीन को लगी। बाकी गोलियों। से ऑफिस के शीशे आदि टूट गए।

आरोपी वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए। कार्यालय में मौजूद लोगों के साथ अर्पित नवीन को लेकर अस्पताल पहुंचा। प्राथमिक उपचार के बाद उसे दूसरे अस्पताल में रेफर कर दिया। कुंडली थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पुलिस ने नवीन और अर्पित की शिकायत के आधार पर अमन और उसके साथियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। कुंडली थाना ASI महेंद्र के अनुसार पुलिस टीम अमन के खिलाफ नवीन को जान से मारने के प्रयास और अन्य धारा 109(1), 190, 191(3) 324(4), BNS 25/27–54–59 आर्मस एक्ट के तहत केस दर्ज कर आरोपियों को तलाश में जुटी है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें