Last Updated: November 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

सोनीपत में घर में घुस कर फायरिंग, पुरानी रंजिश के चलते हुए हमला, छूकर निकली गोली, बाल–बाल बचा युवक

October 17, 2024

सोनीपत में घर में घुस कर फायरिंग, पुरानी रंजिश के चलते हुए हमला, छूकर निकली गोली, बाल–बाल बचा युवक

हरियाणा के सोनीपत में रात के समय युवक पर उसी के घर में फायरिंग की गई। गनीमत रही कि गोली बस छू कर निकल गई। हमले के दौरान युवक घर पर अकेला ही था। हमलावर बाइक पर सवार होकर आए और घटना को अंजाम देकर फरार हो गए।

घटना सोनीपत के गांव खेड़ी दहिया की है। हमले में घायल गौरव ने बताया कि वह दिल्ली के बख्तावरपुर स्थित हॉलीलैंड मार्केटिंग कंपनी में कार्यरत है। हमले वाले दिन बुधवार रात के पौने नौ बजे हमलावरों ने उस पर हमला कर दिया।

आरोपियों ने आते ही मुख्य दरवाजे में प्रहार करना शुरू कर दिया। जिसके बाद वह कौतूहलवश बाहर गया तो 2 व्यक्ति पहले से ही बाहर मौजूद थे। जिसमे से एक को गौरव जनता था। गौरव ने बताया कि उसके बड़े भाई की दुश्मनी गांव के ही अशोक के साथ काफी समय से चल रही थी।

 

उसी पुरानी रंजिश के चलते अशोक ओर उसका साथी बुधवार को उसके घर आए और मौका देख कर उस पर हमला करके फरार हो गए। आरोपी इतनी जल्दबाजी में थे, कि गोली लगी है या नहीं ये भी नहीं देखा। आरोपी फायर करके भाग गए। जिसके बाद गौरव ने अपने मित्र से संपर्क किया।

हमले के बाद गौरव को अस्पताल ले जाया गया। झा से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। फिलहाल गौरव ने सदर थाना पुलिस को शिकायत देते हुए बताया कि उसके भाई हिमांशु की अशोक के साथ दुश्मनी थी। उसी रंजिश का बदला लेने के लिए अशोक ने उस पर हमला किया था। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच–पड़ताल शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें