Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

SP की सख्त कार्रवाई: SHO अनिल हुड्डा लाइन हाजिर, SI कुलदीप को सौंपा कार्यभार

April 29, 2025

SP की सख्त कार्रवाई: SHO अनिल हुड्डा लाइन हाजिर, SI कुलदीप को सौंपा कार्यभार

हरियाणा डेस्क: पानीपत से एक बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई सामने आई है, जहां जिले के सिटी थाना प्रभारी अनिल हुड्डा को कर्तव्य में लापरवाही बरतने के आरोप में लाइन हाजिर कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि यह कदम जिला पुलिस अधीक्षक (SP) द्वारा सीधे तौर पर उठाया गया है, जिससे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।

-SHO अनिल हुड्डा पर लापरवाही का आरोप

सूत्रों के अनुसार SHO अनिल हुड्डा पर आरोप है कि वे न सिर्फ अपने कार्य में लापरवाही बरत रहे थे, बल्कि SP के स्पष्ट निर्देशों की अनदेखी कर रहे थे। इसके साथ ही थाने में आने वाले फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा था, जिससे जनता में नाराजगी का माहौल बन गया था। लगभग चार महीने से सिटी थाना का प्रभार संभाल रहे अनिल हुड्डा के खिलाफ लगातार शिकायतें SP कार्यालय तक पहुंच रही थीं। उन्हें कई बार चेतावनी भी दी गई, लेकिन जब उनके कार्यशैली में सुधार नहीं दिखा तो यह कड़ा कदम उठाया गया।

-SI कुलदीप को मिला कार्यभार

अब SHO का कार्यभार थाने के ही अनुभवी सब-इंस्पेक्टर कुलदीप को सौंपा गया है। नए प्रभारी से जनता को बेहतर पुलिसिंग और जवाबदेही की उम्मीदें हैं। इस कार्रवाई को पुलिस विभाग में अनुशासन और जवाबदेही सुनिश्चित करने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।

ये भी पढ़ें- ‘पंप-एंड-डंप’ मामले में Elitecon International Limited पर शिकंजा, Securities and Exchange Board of India की जांच शुरू

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें