Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

गुरुग्राम में रफ्तार का कहर: कार सवार ने एक्टिवा चालक को मारी टक्कर, 1 की मौत 1 घायल

March 2, 2024

गुरुग्राम में रफ्तार का कहर: कार सवार ने एक्टिवा चालक को मारी टक्कर, 1 की मौत 1 घायल

गुरुग्राम: जिले के राजीव चौक से रेलवे स्टेशन की तरफ जा रही तेज़ रफ़्तार मर्सिडीज ने एक्टिवा चालक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में एक्टिवा चालक राजेश वर्मा की मौके पर हो मौत गई। दरअसल, 55 वर्षीय राजेश वर्मा सुबह 5 बजे योगा करने के लिए घर से निकले थे।

जैसे ही धोभी घाट इलाके में पहुंचे वैसे ही कबीर भवन चौक इलाके से यूपी नंबर मर्सिडीज ने एक्टिवा चालक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी की एक्टिवा चालक बहुत दूर तक घिसटता चला गया। इस सड़क हादसे में पैदल चल रहा 25 वर्षीय एक युवक भी चपेट में आ गया। युवक को भी गंभीर चोटें आई है जिसे की अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

तेज़ रफ़्तार मर्सिडीज का कहर सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गया। जिसमे दिखाया गया है कि, बिल्कुल धीमी रफ्तार से चल रही एक्टिवा को तेज रफ्तार मर्सिडीज रौंदती हुई आगे निकल गयी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मर्सिडीज के अंदर के एयर बैग तक खुल गए। बहरहाल मौके पर पहुंची गुरुग्राम पुलिस ने मर्सिडीज को कब्ज़े में लेकर मामले की तफ़्तीश शुरू कर दी है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें