Site icon Dainik Savera Times

सोनीपत में तेज रफ्तार कार ने मोटरसाईकिल और स्कूटी सवार को कुचला, 4 की मौके पर मौत

हरियाणा के सोनीपत में एक तेज रफ्तार कार ने मोटरसाईकिल और स्कूटी पर जा रहे 4 लोगों को टक्कर मारने के बाद बुरी तरह से कुचल डाला। इस हादसे में चारों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में मारे गए चारों युवक नेपाल के थे और चारों ही वेटर का काम करते थे। चारों की पहचान कमल, अर्जुन, दल बहादुर और अमर के के रूप में हुई है।

कंट्रोल से बाहर हो गई थी गाड़ी

जिस अभागी कार ने कुचल कर 4 लोगों की जान ले ली उसमें 3 युवक सवार थे। कार में सवार तीनों युवकों को भी चोटे आई हैं। उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जहां से उन्हें रोहतक रेफर कर दिया गया है। कार चला रहे युवक ने कहा कि अचानक कार कंट्रोल से बाहर हो गई। गाड़ी को रोकने का प्रयास भी किया लेकिन गाड़ी लोगो को कुचलती हुई निकल गई। बहरहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे की जांच शुरू कर दी है।

Exit mobile version