Last Updated: November 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

गुड़गांव में स्विफ्ट कार को पुलिस की तेज़ रफ़्तार ERV कार ने मारी टक्कर, 5 महीने की बच्ची की मौत, पांच लोग घायल

January 15, 2023

गुड़गांव में स्विफ्ट कार को पुलिस की तेज़ रफ़्तार ERV कार ने मारी टक्कर, 5 महीने की बच्ची की मौत, पांच लोग घायल

फरीदाबाद से गुड़गांव गलत दिशा में आ रही ईआरवी गाड़ी ने तेज रफ्तार से आते हुए एक स्विफ्ट गाड़ी को टक्कर मार दी, जिसमें 5 महीने की बच्ची की मौत हो गई। जबकि कार में सवार दो बच्चों समेत पांच लोग घायल हो गए। इस घटना के बाद पुलिसकर्मी घायलों को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गए। यहां से गुजर रहे लोगों ने जब यह घटना देखी तो उन्होंने घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

दिल्ली खेड़ा खुर्द के रहने वाले विश्वजीत ने बताया कि उनकी पत्नी काजल, सास बबीता, साला रिंकू, रिंकू का बेटा प्रियांक और विश्वजीत का बेटा अवी व छह माह की बेटी सावी सहित दिल्ली से फरीदाबाद जा रहे थे, गाड़ी को रिंकू चला रहा था। सुबह करीब 11 बजे जब उनकी स्विफ्ट गाड़ी गुड़गांव फरीदाबाद रोड पर घाटा ट्रैफिक सिग्नल के पास पहुंची तो गलत दिशा में आ रही पुलिस ईआरवी वैन ने उनकी गाड़ी को सीधे टक्कर मार दी। इस घटना में सावी की मौत हो गई जबकि अन्य सभी को लोगों ने अस्पताल में भर्ती कराया गया। हैरत की बात यह है कि घटना के बाद पुलिसकर्मियों ने घायलों की मदद करने की बजाय मौके से फरार होने में अपनी भलाई समझी।

पुलिस की इस लापरवाही ने साफ कर दिया है कि ट्रैफिक नियम केवल आम जनता के लिए बनाए गए हैं। यदि घटना के बाद पुलिसकर्मी इन सभी को समय पर अस्पताल पहुंचा देते तो सावी की जान बचाई जा सकती थी। इतना ही नहीं उन्हें अपनी गलती के लिए कोई पछतावा भी नहीं था। मामले में पुलिस ने फिलहाल शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें