Site icon Dainik Savera Times

करनाल की बेटी श्रीतारा पसरीचा ने मिस यूनिवर्स इंडिया में टॉप-11 में बनाई जगह

करनाल : करनाल की बेटी एवं मिस यूनिवर्स हरियाणा श्रीतारा पसरीचा ने मिस यूनिवर्स इंडिया प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए टॉप-11 में अपनी जगह बनाकर करनाल और हरियाणा का नाम गौरवान्वित किया है। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में सुष्मिता सेन, उर्वशी रौतेला, सेलिना जेटली सहित कई जानी-मानी हस्तियों ने जजमेंट की। 18 जुलाई से 23 अगस्त तक 36 दिनों चली यह प्रतियोगिता बेहद कठिन और चुनौतीपूर्ण रही, जिसमें देशभर से 52 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। यह प्रतियोगिता जयपुर ,बैंगलोर इंदौर में होते हुए 23 अगस्त को Z स्टूडियो में फिनाले सम्पन्न हुआ ।

श्रीतारा ने अपनी इच्छाशक्ति, आत्मविश्वास और मजबूत मनोबल के दम पर शानदार प्रदर्शन करते हुए 52 प्रतिभागियों में से 41 प्रतिभागियों को पीछे छोड़कर टॉप-11 में स्थान बनाया, हरियाणा का नाम चमकायाI
श्रीतारा की इस उपलब्धि पर परिवार, मित्रों, शुभचिंतकों एवं करनालवासियों में खुशी की लहर है। परिवार ने उन्हें निरंतर प्यार, समर्थन और शुभकामनाएं देने वाले सभी लोगों का हृदय से आभार व्यक्त किया है।
श्रीतारा के उज्ज्वल भविष्य के लिए हार्दिक शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद। हमें विश्वास है कि वह आगे भी इसी तरह अपनी मेहनत, प्रतिभा और आत्मविश्वास से करनाल एवं हरियाणा का नाम रोशन करती रहेंगी।

Exit mobile version