Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

जींद में स्टेज 3 व 4 के मरीजों को मिलेगा कैंसर पेंशन योजना का लाभ: डॉ. गोपाल

September 10, 2023

जींद में स्टेज 3 व 4 के मरीजों को मिलेगा कैंसर पेंशन योजना का लाभ: डॉ. गोपाल

जींद सिविल सर्जन डॉक्टर गोपाल गोयल ने बताया कि आमजन को हरियाणा सरकार द्वारा स्टेज 3 में 4 के कैंसर मरीज हीमोफीलिया, थैलेसीमिया में दुर्लभ बीमारी के मरीजों को प्रदान की जाने वाली पेंशन योजना के लाभ लेने के लिए मरीज को पोर्टल पर एंट्री के लिए सिविल सर्जन कार्यालय जींद में संपर्क करना होगा। इसके लिए स्टेज 3 या 4 कैंसर रोग से संबंधित जांच रिपोर्ट/ पुष्टिकारक निदान रिपोर्ट सरकारी मेडिकल कॉलेज से वेरीफाई रिपोर्ट प्रस्तुत करनी होगी। इसके बाद उनको पेंशन योजना का लाभ दिया जा सकता है।

इसके लिए परिवार की आय सीमा प्रतिवर्ष 3 लाख रुपए से कम होनी चाहिए। हीमोफीलिया व थैलेसीमिया के मरीज अपना कार्ड साथ लेकर आएं, जिससे उनका पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन किया जा सके। इसके अतिरिक्त दुर्लभ रोगों के लिए राष्ट्र नीति के तहत जिसमें लगभग 55 बीमारियां हैं तथा 11 राष्ट्रीय संस्थान है जो इनको वेरीफाई करेंगे उनको भी इस योजना में शामिल किया गया है।

 

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें