Site icon Dainik Savera Times

STF ने दबोचा एक लाख का इनामी लूटेरा, रेवाड़ी में 4.21 करोड़ के मोबाइल फोन लूटने का आरोप

रेवाड़ी: एसटीएफ की टीम ने एक लाख के इनामी लुटेरे को दबोच लिया है। जानकारी के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी पर रेवाड़ी में 4.21 करोड़ के मोबाइल फोन लूटने का आरोप है, जिसने 27 मई को ड्राइवर को बंधक बनाकर कैंटर लूटा था। कैंटर बावल औद्योगिक क्षेत्र से 4.21 करोड़ के मोबाइल लेकर चला था। आरोपी ने बावल के कसोला शौक से ड्राइवर का अपहरण किया था। उसके बाद ड्राइवर को रोहतक के पास फेंक दिया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर थाने कसोला मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Exit mobile version