Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

फरीदाबाद में छापेमारी के दौरान पुलिस पर किया पथराव,कर्मचारियों को आई गंभीर चोटें, 7 लोगों पर मामला दर्ज

April 2, 2024

फरीदाबाद में छापेमारी के दौरान पुलिस पर किया पथराव,कर्मचारियों को आई गंभीर चोटें, 7 लोगों पर मामला दर्ज

फरीदाबाद: जिले के बडकल गांव में पुलिस और उनके कर्मचारियों पर पथराव करने का मामला समने आया है। आपको बता दे की पुलिस को सुचना मिली की अख्तर नाम के व्यक्ति के घर के अंदर कुछ लोग सट्टा खेल रहे हैं। सीआईए पुलिस सूचना मिलने ही मौके पर छापेमारी करने पहुंची।

लेकिन जब वह अख्तर के मकान पर पहुंचे तो वहां पर कुछ महिला और कुछ लोगों ने उनका रास्ता रोक लिया। इतना ही नहीं आरोपियों ने पुलिस की टीम पर हमला भी बोल दिया कर जहां तीन पुलिसकर्मियों को घायल कर दिया गया। इस दौरान पुलिस की गाड़ी भी क्षतिग्रस्त हुई है। इस मामले को लेकर घायल हुए पुलिस कर्मचारियों का कहना है कि

जब वह वहां पर पहुंचे तो आरोपियों ने उन पर पत्थर शुरू कर दिया जिसमें उनका गंभीर चोटें आई हैं। इस पथराव में पुलिसकर्मियों की गर्दन पैर और हाथ में चोट आई है। पुलिस ने इस मामले पुलिस ने सरकारी काम में बाधा पहुंचाने और मारपीट सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर 7 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें