Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

हरियाणा के नूंह में धाíमक जुलूस के दौरान पथराव, कारों में आग लगाई गई

August 1, 2023

हरियाणा के नूंह में धाíमक जुलूस के दौरान पथराव, कारों में आग लगाई गई

गुरुग्राम: हरियाणा में गुरुग्राम से सटे नूंह जिले में सोमवार को एक धाíमक जुलूस के दौरान पथराव किया गया और कई वाहनों में आग लगा दी गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। दो पक्षों के बीच पथराव के दौरान भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े। इलाके में तनाव व्याप्त हो गया और पूरे जिले में निषेधाज्ञ लागू कर लोगों के एकत्र होने पर प्रतिबंध लगा दिया गया। हरियाणा सरकार ने कहा कि सांप्रदायिक तनाव को रोकने के लिए मोबाइल इंटरनेट सेवाएं बुधवार तक निलंबित कर दी गईं।

हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि सरकार ने पड़ोसी जिलों से अतिरिक्त बल भेजे हैं।उन्होंने कहा, हम हेलीकॉप्टर के जरिए और सुरक्षाकर्मी भेजने का प्रयास कर रहे हैं। पुलिस के अनुसार, विश्प हिन्दू रिषद की ‘बृज मंडल जलाभिषेक यात्र’ को नूंह में खेड़ला मोड़ के पास युवकों के एक समूह ने रोका और पथराव करने लगे। एक अधिकारी ने बताया कि जुलूस में शामिल कम से कम चार कारों में आग भी लगा दी गई। कुछ पुलिस वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गए। खबरों के मुताबिक, जुलूस में शामिल लोगों ने पलटवार करते हुए उन्हें रोकने वाले युवकों पर पथराव किया।

जलाभिषेक यात्र को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की जिला अध्यक्ष गार्गी कक्कड़ ने गुरुग्राम के सिविल लाइंस से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। जुलूस के साथ पुलिस की एक टुकड़ी भी तैनात गई थी। कुछ दावों के मुताबिक, बल्लभगढ़ में बजरंग दल के एक कार्यकर्ता द्वारा सोशल मीडिया पर पोस्ट किया गया एक आपत्तिजनक वीडियो झड़प की वजह बना। ऐसी भी खबरें थीं कि राजस्थान में दो मुस्लिम व्यक्तियों की हत्या में वांछित गोरक्षक मोनू मानेसर को जुलूस में शामिल होना था। गृह मंत्री विज ने कहा कि वह वरिष्ठ अधिकारियों के लगातार संपर्क में हैं। विज नव कहा, हमारी पहली प्राथमिकता स्थिति को नियंत्रण में लाना है। हम सभी से शांति बनाए रखने की अपील कर रहे हैं। विज ने कहा कि उन्होंने पुलिस महानिदेशक, अतिरिक्त मुख्य सचिव और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से भी बात की।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें