Site icon Dainik Savera Times

सिरसा-हिसार-फतेहाबाद में आंधी और बारिश, आज भी अलर्ट, चालक की मौत

Today weather 8 July 2026

Today weather 8 July 2026

Storm and rain in Sirsa-Hisar-Fatehabad : अंबाला। सोमवार शाम को मौसम ने अचानक करवट लेते हुए सिरसा, हिसार और फतेहाबाद में तेज आंधी और बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। फतेहाबाद के रतिया क्षेत्र में निर्माण सामग्री से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पर पेड़ गिरने से चालक मनप्रीत सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गांव भिरडाना के पास एक बोलेरो पर भी पेड़ गिरने की घटना सामने आई।

शाम को बदला मौसम, आंधी-बारिश ने मचाई तबाही

तेज हवाओं और बारिश से कई इलाकों में अफरा-तफरी का माहौल रहा। मौसम विभाग ने मंगलवार को भी उत्तरी हरियाणा के कई जिलों में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग की तरफ से मौसम की गतिविधियों में अभी कमी आने की चेतावनी जारी की गई थी। साथ ही प्रदेश में कहीं-कहीं बादलवाई और हवाएं चलने की भी संभावना व्यक्त की गई। सोमवार को सुबह से ही गर्मी थी। दिन में धूप खिलने के कारण उमस का माहौल था, लेकिन शाम करीब साढ़े चार बजे अचानक से मौसम में बदलाव हुआ और उसके बाद तेज आंधी शुरू हो गई। शाम बजे हिसार में वर्षा हुई। इससे पहले फतेहाबाद में वर्षा और तेज आंधी के कारण ट्रैक्टर चालक की पेड़ गिरने के कारण मौत हो गई।

बोलेरो पर गिरा पेड़, चालक बाल-बाल बचा

यदि बात करें मौसम विज्ञानियों की तो उनके अनुसार फतेहाबाद में तेज तूफान के साथ वर्षा हुई। करीब 30 मिनट तक वर्षा होने से नुकसान हुआ। शहर में करीब 4 घंटे तक बिजली ठप रही। गांव भिरडाना के पास एक बोलेरो पर पेड़ गिर गया, जिससे चालक बाल-बाल बच गया। भोडियाखेड़ा मताना रोड पर पेड़ टूट गया। इसके अलावा गांव बनगांव में तूड़ी के कमरे की छत उड़ गई। नाथूसरी चौपटा में घरों में जलभराव हो गया। बरसात से आमजन के साथ ही नरमा, ग्वार, धान सहित अन्य फसलों को फायदा होगा। जबकि कालांवाली में तेज बरसात से कई स्थानों पर जलभराव की स्थिति भी बन गई।

तेज धूप के बाद चली ठंडी हवाएं

इसके दूसरी तरफ सिरसा में दिनभर तेज धूप और उमस ने आमजन की परेशानी बढ़ाए रखी। शाम को हल्की ठंडी हवाएं चलने से आमजन को गर्मी से कुछ निजात मिली है। सोमवार को सिरसा में 38.2 डिग्री अधिकतम और 29 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।

Also Read

Exit mobile version