Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

रोहतक MDU में छात्रा ने किया सुसाइड,हॉस्टल के रूम में लटका मिला शव

May 13, 2023

रोहतक MDU में छात्रा ने किया सुसाइड,हॉस्टल के रूम में लटका मिला शव

रोहतक में स्थित महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के गर्ल्स होस्टल में एक छात्रा ने फांसी का फंदा लगाकर सुसाइड करने का मामला सामने आया है। उसकी पास में रहने वाली गर्ल्स स्टूडेंट्स ने जब छात्रा को फांसी के फंदे पर लटका हुआ देखा तो इसकी सूचना एमडीयू प्रशासन और पुलिस को दी गई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच में जुटी हुई है। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर रोहतक पीजीआई के शव गृह में पोस्ट मार्टम के लिए रखवा दिया है। मृतका एमडीयू में M.Sc माइक्रो लॉजी की फर्स्ट इयर में पढ़ने वाली जिला चरखी दादरी निवासी दीक्षा पुत्री भरत सिंह के रूप में पहचान हुई है। जो एमडीयू के होस्टल में रहती थी। शुक्रवार रात को छात्रा फांसी के फंदे पर लटकी हुई मिली। जैसे ही यह सूचना फैली तो अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया। इधर, पुलिस टीम भी मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। हालांकि अभी तक सुसाइड करने के स्पष्ट कारणों का पता नहीं लग पाया है।

पीजीआई थाना प्रभारी प्रमोद ने बताया कि मृतका दीक्षा M.Sc प्रथम वर्ष की छात्रा है और एमडीयू के मेघना होस्टल के रूम नंबर 19 में रहती थी। छात्रा ने अपने कक्ष में ही पंखें से फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पीजीआई थाना की पुलिस व FSL टीम मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है। शव को कब्जे लेकर पोस्ट मार्टम के लिए पीजीआई भेज दिया है। मृतिका के पास से अभी कोई सुसाइड नोट नही मिला है। मृतिका के परिजनों के बयान पर आगे की कार्यवाही की जायेगी।

 

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें