Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

ईयरफोन लगा ट्रैक पार कर रही छात्र की ट्रेन से कटकर मौत

March 11, 2024

ईयरफोन लगा ट्रैक पार कर रही छात्र की ट्रेन से कटकर मौत

हिसार: शहर के पटेल नगर के पास से गुजरने वाले रेलवे ट्रैक को पार करते समय करीब 17 वर्षीय छात्र कल्पना यादव की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। कल्पना ने कानों में ईयरफोन लगाया हुआ था, जिस कारण ट्रेन के हॉर्न को नहीं सुन पाई। सूचना मिलने पर राजकीय रेलवे पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया। पुलिस ने मृतका के पिता विरेंद्र के बयान पर इत्तफाकिया कार्रवाई की है। कैमरी मार्ग की चंद्रलोक कॉलोनी निवासी विरेंद्र ने बताया कि बेटी कल्पना यादव नॉन मैडीकल से 12वीं कर रही थी। बेटी की परीक्षा चल रही थी। रविवार सुबह वह अपनी फाइल लेकर फार्म भरने के लिए घर से निकली थी। उन्होंने बताया कि ईयरफोन लगाकर वह पटेल नगर के पास से गुजरने वाले रेलवे ट्रैक को पार कर रही थी। अचानक कोटा की तरफ से आने वाली ट्रेन की चपेट में आ गई। हादसे के बाद लोको पायलट घायल हालत में कल्पना को रेलवे स्टेशन पर लेकर पहुंचा। यहां से उसे नागरिक अस्पताल में लेकर आए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। राजकीय रेलवे पुलिस ने मृतका के पिता के बयान पर इत्तफाकिया कार्रवाई की है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें